इथियोपिया में जन्म ले रही है एक रहस्यमय बीमारी : लोगों के नाक और मुंह से निकलता है खून और हो जाती है मौत - इस बीमारी को लेकर भी चीन पर लग रहे हैं आरोप
इथियोपिया में जन्म ले रही है एक रहस्यमय बीमारी : लोगों के नाक और मुंह से निकलता है खून और हो जाती है मौत - इस बीमारी को लेकर भी चीन पर लग रहे हैं आरोप
अफ्रीकी देश इथियोपिया में एक खतरनाक रहस्यमय बीमारी धीरे-धीरे जन्म ले रही है । इस बीमारी के लक्षण बहुत ही अजीब हैं । इस बीमारी के चपेट में आने के बाद लोगों के नाक और मुंह से खून निकलता है और बाद में उनकी मृत्यु हो जाती है।
स्थानीय लोग इस अज्ञात बीमारी के पीछे चीनी तेल कम्पनी द्वारा निकाले जा रहे विषाक्त अपशिष्टों (Toxic Waste) को जिम्मेदार मान रहे हैं । यह बीमारी सोमाली में एक गैस परियोजना के पास के गांवों में फैली है, जिसमें पहले पीड़ितों की आंखें पीली हो रही है और बुखार आने से पहले पूरे शरीर में सूजन और फिर अंत में मृत्यु हो जा रही है। इसके अलावा इस अज्ञात बीमारी के अन्य लक्षणों में हथेलियां पीली हो जाना, भूख ना लगना और नींद न आना शामिल हैं।
हालांकि, यह किस प्रकार की बीमारी है और इसका कारण क्या है इसका बात को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन इससे लोगों की जान जा रही है। वहीं यह भी सन्देह जताया जा रहा है कि यह सब रासायनिक कचरे के कारण हुआ है, जिसने क्षेत्र की जल आपूर्ति को जहरीला कर दिया है।
इस बीमारी से ग्रस्त एक मरीज ने मरने से पहले दिये बयान में कहा था कि इस महामारी के लिए जिम्मेदार कैलुब गैस क्षेत्र से फैल रहे विषाक्त पदार्थ हैं। जिगजिगा निवासी अब्दुल्लाही जिनकी उम्र 23 साल थी, उन्हें अस्पताल से यह कहकर छुट्टी दे दी गई थी कि उनके पास इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, वे कुछ नहीं कर सकते। जहां बाद में शख्स की मौत हो गई।
नाम न छापने की शर्त पर एक स्थानीय डॉक्टर ने यह बताया कि यह एक नई बीमारियों में से एक हैं जो इस क्षेत्र में पहले कभी नहीं देखी गई। इसके साथ ही उन्होंने साफ कहा कि यह बहुत स्पष्ट है कि POLY-GCL उन रसायनों का उपयोग करता है जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। बता दें कि चीन के पॉली जी0सी0एल0 (POLY-GCL) पेट्रोलियम इन्वेस्टमेंट्स ने पिछले साल ही रेड सी राज्य में एक निर्यात टर्मिनल के लिए इथियोपियाई गैस के परिवहन के लिए जिबूती प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए 767 किलोमीटर का रास्ता बनाने की योजना की पुष्टि की थी।



कोई टिप्पणी नहीं
Please do not enter any spam link in the comment box.