Header Ads

ad728
  • Trending

    माउथवाश के प्रयोग से कम होगा कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा

     माउथवाश के प्रयोग से कम होगा कोरोना वायरस संक्रमण  का खतरा

     

    अभी हाल ही में किये गये शोध में पाया गया है कि कई ओरल एण्टीसेप्टिक और माउथवाश के लगातार प्रयोग से कोरोना वायरस को निष्क्रिय किया जा सकता है। पेन स्टेट कॉलेज ऑफ मेडिसिन में हुए इस शोध से पता चला है कि इस प्रकार के कुछ Products के इस्तेमाल से इंफेक्शन के बाद वायरल लोड (वायरस की संख्या) को कम किया जा सकता है और SARS-CoV-2  वायरस को फैलने से रोका जा सकता है जिससे कोविड-19 की फैलने की दर को कम किया जा सकता है।

    क्रेग मेयर्स जो कि इस शोध दल के प्रमुख हैं का कहना है कि जब तक इस बीमारी की वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक हमें उन तरीकों पर गम्भीरता से विचार करना होगा जिनसे इस बीमारी के प्रसार की दर को कम किया जा सके।  जो माउथवाश आदि इस प्रयोग में शामिल किये गये वे सामान्यतया हर जगह उपलब्ध हैं और लोगों की रोजमर्रा की जिन्दगी में काम आने वाली चीजों में से एक हैं।

    इस प्रयोग की साधारणता को अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि 1% baby shampoo solution जिसको सामान्यतया आपका ENT डॉक्टर साइनस धोने के लिए प्रयोग करता है, उसके प्रयोग से ही 99.9 प्रतिशत मानव कोरोना वायरस 2 मिनट के अन्दर निष्क्रिय हो जाते हैं।

    अभी इस सम्बन्ध में और रिसर्च की आवश्यकता है ताकि ऐसे आसानी से उपलब्ध होने वाले उपायों की जानकारी सभी को हो सके ताकि लोग हस बीमारी की चपेट में आने से बच सकें।

    इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Please do not enter any spam link in the comment box.

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728