Header Ads

ad728
  • Trending

    एकदम पक्षी की तरह दिखता और उड़ता है यह ड्रोन

    Robotics के क्षेत्र में इंजीनियर्स ने एक और कारनामा कर दिखाया है एक नये प्रकार के ड्रोन को विकसित करके। इस ड्रोन में फैदर वाले पंख और पूंछ लगाकर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह एकदम पक्षियों की तरह की हवा में गोते खाते हुए उड़ान भर सकता है। 



     

    इस तरह का ड्रोन बनाने का आइडिया कैसे आया?

    इस ड्रोन को बनाने का आइडिया गौसहॉक (Goshawk ) नामक पक्षी को देखकर आया जो एक तेज, शक्तिशाली रैप्टर है जो घने जंगलों के बीच में से आसानी से उड़ सकता है। इसी पक्षी की उड़ान क्षमता से प्रभावति होकर डेरियो फ्लोरिएनो के नेतृत्‍व में  Laboratory of Intelligent Systems of EPFL  के वैज्ञानिकों ने इस ड्रोन का निर्माण किया है। उन्‍होंने पक्षी के पंखों और पूंछ के आकार और उसके उड़ान व्यवहार का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया और उस जानकारी का उपयोग ऐसे ड्रोन के निर्माण में किया जो इस पक्षी से बहुत हद तक समानता रखता है। 

     

    ड्रोन को डिजाइन करने वालों का क्‍या कहना है?

    एनरिको एजानिक जो फ्लोरिएनो की लैब में PhD के छात्र हैं और इस प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा हैं, वे बताते हैं कि गौसहॉक पक्षी अपनी पूंछ और पंखों को परिस्थिति के अनुसार गति और दिशा देने में सक्षम है चाहे वो घने जंगलों में शिकार पकड़ना हो या फिर खुले मैदानों में शिकार करने के लिए हो रही प्रतिस्‍पर्धा या फिर एनर्जी बचाने के लिए ग्‍लाइडिंग करना हो। फ्लोरिएनो कहते हैं कि हमने पक्षियों की उड़ान सम्‍बन्‍धी विशेषताओं का गहनता से अध्‍ययन किया और समझा उसके बाद इस ड्रोन को डिजाइन किया । इस ड्रोन के निर्माण में उड़ान के दौरान पक्षियों द्वारा पूंछ के इस्‍तेमाल का भी ध्‍यान रखा गया क्‍योंकि पक्षियों के उड़ते समय पूंछ एक महत्‍वपूर्ण रोल अदा करती है।


     


    क्‍या ये पहली बार हुआ है ?

    यह इस तरह के ड्रोन को डिजाइन करने का पहला प्रयास नहीं है इससे पहले भी 2016 में इंजीनियर इस तरह के ड्रोन को डिजाइन कर चुके हैं। इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए यह ड्रोन अपने पंख और पूंछ को परिस्थिति के अनुरूप ढाल सकता है। इससे यह फायदा है कि यह ड्रोन अपनी दिशा आसानी से बदल सकता है यह तेज उड़ सकता है और धीमे उड़ने पर यह गिरता भी नहीं है।

    पंख और पूंछ की सही मैकेनिक्‍स का ही परिणाम है क‍ि ये अपने वजन के सभी ड्रोन में सबसे ज्‍यादा समय तक उड़ान भर सकता है। साथ ही घने जंगल और शहर दोनों जगह ये आसानी से उड़ सकता है। 


     

    आर्टिफिशियल इण्‍टैलिजेंस के लिए संभावनाएं - Opportunities for artificial intelligence

    इस नये तरह के ड्रोन को उड़ाना आसान काम नहीं हैं लेकिन बहुत सारे पंखों और पूंछ की मदद से यह संभव हो पाया है। इस ड्रोन की उड़ान क्षमता का पूरा लाभ लेने के लिए फ्लोरिएनो की पूरी टीम इसमें artificial intelligence का उपयोग करने की सोच रही है ताकि इस सेमी-ऑटोमैटिक बनाया जा सके।

    यह लेख सांइस राबोटिक्‍स में प्रकाशित हुआ है।

    Source : https://actu.epfl.ch/search/mediacom/en

    कोई टिप्पणी नहीं

    Please do not enter any spam link in the comment box.

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728