Header Ads

ad728
  • Trending

    चीन में गिब्‍बन की एक नयी प्रजाति की खोज -New Gibbon Species found in China




    चीन में गिब्‍बन की एक नयी प्रजाति की खोज -New Gibbon Species found in China



    गिब्‍बन यानी वो नाम जिसे सुनते ही हमारे मन में सबसे पहले आता है एक ऐसा जीव जो देखने में गोरिल्‍ला से छोटा होता है लेकिन जिसके हाथ लम्‍बे होते हैं और जो इंसानों की तरह दो पैरों पर चलता हुआ मस्‍त गाने गाता हुआ निकलता है। आकार में छोटा होने के कारण कभी-कभी लोग इसे बन्‍दर समझने की गलती भी करते हैं लेकिन बिना पूँछ का जीव जब एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर 50 फीट की दूरी तक कूदता है, तब इसकी रफ्तार 55 किमी/घण्‍टा से भी ज्‍यादा होती है।

    कैसे खोजी गयी यह नयी प्रजाति ?




    यह बात है सन 2004 की जब चीन के शंशी राज्‍य के 300 ई0पू0 के एक प्राचीन मकबरे में स्थित कब्रगाह की खुदाई की जा रही थी। यह मकबरा रानी जिआ से सम्‍बन्धित था जो चीन के महान शासक और चीन की दीवार के निर्माता राजा क्‍़विन की दादी थीं । तब वहां खुदाई करने वालों को 12 कब्र मिलीं, जिनमें इंसानों के साथ-साथ जानवरों के भी अवशेष थे। इनमें गिब्‍बन के अवशेष भी शामिले थे।






    इन अवशेषों का अध्‍ययन लन्‍दन के UCL जेनेटिक्‍स संस्‍थान और जूलॉजिकल सोसायटी ऑफ लन्‍दन की टीम ने किया। प्रो0 हेलन चटर्जी, जो गिब्‍बन जीव विशेषज्ञ हैं, उन्‍होंने अपनी टीम के साथ इसका कम्‍प्‍यूटराइज्‍ड मॉडल तैयार किया। साथ ही इसके दांत और कपाल का वर्तमान में जीवित गिब्‍बन वानरों से मिलान किया तो वे चौंक गयीं क्‍योंकि यह गिब्‍बन की एकदम नयी प्र‍जाति थी।


                इसका नाम उन्‍होंने जुंजी इम्‍पीरियल्‍स (Junzi imperialis) रखा क्‍योंकि यह एक महल में मिली थी। वैज्ञानिकों को ऐतिहासिक तथ्‍यों से मिली जानकारी के अनुसार यह कपि आज से 300 वर्ष पूर्व यानी 1700 ईस्‍वी तक चीन में मौजूद रहे।  लेकिन धीरे-धीरे इन्‍होंने अपने आप को बाकी कपियों से अलग कर लिया। मनुष्‍यों की बढ़ती जनसंख्‍या और खत्‍म होते संसाधनों ने अन्‍तत: इसे भी अपनी चपेट में ले लिया।   



    ऐसा ही एक गिब्‍बन जिसे हैनान गिब्‍बन कहा जाता है जिसका वैज्ञानिक नाम नोमस्‍कस हैनानस (Nomuscus hainanus) है, दक्षिणी चीन के हैनान  द्वीप पर पाया जाता है। सम्‍भवत: यह दुनिया का सबसे दुर्लभ स्‍तनपायी जीव है जिसके लगभग 20 से 25 सदस्‍य ही अब जीवित बचे हैं।
     


    पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया दुनिया के सर्वाधिक संकटग्रस्‍त स्‍तनधारी जीवों का घर है जहां 73 प्रतिशत जातियां संकटग्रस्‍त हैं, जबकि पूरी दुनिया में ये प्रतिशत 60 ही है। चीन में गिब्‍बन की 2 प्रजातियां पिछले कुछ समय में ही विलुप्‍त हो हुई हैं, बाकी बची हुई अपने अस्तित्‍व को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं । ये सभी प्रजातियां IUCN की Red list of threatened species में शामिल हैं।

                जुजी इम्‍पीरियल्‍स के बारे में हुई खोज और उसकी विलुप्ति के कारण यह बताने को पर्याप्‍त हैं कि अब वन्‍य जीवों विशेषत: गिब्‍बन को बचाने के लिए हमें अभी और प्रयास करने होंगे।
                                                                           धन्‍यवाद


    कोई टिप्पणी नहीं

    Please do not enter any spam link in the comment box.

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728